{"_id":"5e8613c28ebc3e77505a4a59","slug":"active-case-finding-muhim-started-hamirpur-hp-news-sml329354048","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना लक्षणों की जानकारी प्रदान करने के लिए 537 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना लक्षणों की जानकारी प्रदान करने के लिए 537 टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना वायरस के लक्षणों और सावधानियों की जानकारी प्रदान करने और संभावित या संदिग्ध मामलों की जांच के लिए जिले में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के लिए 537 टीमें गठित की गई हैं। इन दो सदस्यीय टीमों के 1174 सदस्य घर-घर जाकर कोरोना के लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और कुछ जानकारी भी प्राप्त करेंगे।
इन सदस्यों को सभी जिलावासी अपना सहयोग दें। यह अभियान 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2020 तक चलाया जाएगा। जिले में अभी तक 49 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी नियमित तौर पर वहां जाकर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर शहर में ऑनलाइन डिमांड एंड सप्लाई सिस्टम के अंतर्गत लगभग 600 यूजर्स (उपयोगकर्ता) जुड़ चुके हैं। जिला प्रशासन ने अभी तक 8,300 राशन किट्स वितरित कर लगभग 31,746 जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है। इन किट्स में 10 किलो आटा, पांच किलो चावल, दो दालें (प्रति किलोग्राम), नमक, खाद्य तेल, आलू और मसाले इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि हमीरपुर जिले में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण है और रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की भी कोई कमी नहीं है। दवाओं की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोगों से जहां हैं, वहीं स्थिर रहने का आग्रह किया है।