फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   action on rehadi owener

एनएच किनारे सब्जियां बेच रहे दुकानदार खदेड़े

Wed, 15 Apr 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे के आसपास एनएच किनारे लग रही सब्जी की रेहड़ी फड़ी वालों पर एसडीएम किरण बड़ाना ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बुधवार सुबह कर्फ्यू में ढील के दौरान इन स्थलों का औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही सभी रेहड़ी वालों को हटाकर उन्हें बस अड्डा परिसर में भेज दिया। उन्होंने लोगों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि एनएच किनारे कोई भी व्यक्ति सब्जी आदि बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी रेहड़ियां बस अड्डा परिसर में ही लगाई जाएंगी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय बाजार का भी औचक निरीक्षण किया और दुकानें खोलकर बैठे कई दुकानदारों पर कार्रवाई की। वहीं, ऐसे लोगों को भी उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है कि अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिया है कि कर्फ्यू का पालन सख्ती से करवाएं और यदि कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed