{"_id":"64208ef42650c7d12f0a0e22","slug":"accused-arrested-with-chitta-hamirpur-hp-news-c-19-1-101843-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के साथ दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के साथ दो युवक दबोचे
Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस ने भोटा कस्बा के तहत दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार शाम को हमीरपुर पुलिस गश्त पर थी। जब पुलिस भोटा के समीप पहुुंची तो जंगल में दो युवक बैठे मिले। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भागने का प्रयास करने लगेए लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनसे एक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें 13.73 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी युवकों ने अपना नाम उपमंडल भोरंज निवासी मनोज कुमार और रमनकांत बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपी युवकों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। एएसपी हमीरपुर अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन