{"_id":"5e10c8d28ebc3e8814206ff9","slug":"accident-hamirpur-hp-news-sml319942638","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के श्रद्धालु की कार खाई में लुढ़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के श्रद्धालु की कार खाई में लुढ़की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए आए दिल्ली के श्रद्धालु की कार गलू के पास खाई में गिर गई। हादसा दो जनवरी को पेश आया। काफी घंटों तक खाई में गिरे रहे श्रद्धालु अमित कुमार की जिंदगी बचाने में बीडीसी आनंद ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। आनंद ने अन्य सहयोगियों के साथ 250 फीट गहरी खाई से युवक को बाहर निकाला और बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल श्रद्धालु के परिजन उसे दिल्ली ले गए हैं।
आनंद ठाकुर के ढाबे में काम करने वाले युवक ने खाई में गिरी हुई कार को देखा तो मालिक को इसकी सूचना दी। आनंद मौके पर पहुंचे और अपने सहयोगी को साथ लेकर गहरी खाई में उतरकर हादसे में कई घंटों से घायल पड़े दिल्ली के युवक अमित कुमार को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना घायल के परिवार को दी गई। बीडीसी सदस्य आनंद ठाकुर ने बताया कि जब उसे इस घटना का पता चला तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को गहरी खाई से बाहर निकाला। इस बारे में डीएसपी जसवीर ठाकुर ने बताया कि जब पुलिस को हादसे की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अस्पताल में घायल का इलाज करवाया गया।