{"_id":"5ddacfb18ebc3e549a775763","slug":"accident-hamirpur-hp-news-sml315336055","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, व्यक्ति की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदरौर में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, व्यक्ति की टांग टूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते लदरौर में एक कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कूटी सवार की टांग टूट गई। गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। कार की टक्कर के बाद स्कूटी पैरापिट से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार शाम को मनोज कुमार निवासी गांव दरौंडला लदरौर से पट्टा की तरफ स्कूटी पर आ रहा था। इसी दौरान एक कार पट्टा से लदरौर की तरफ जा रही थी। कार ने गलत साइड से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के एयर बैग तक खुल गए। वहीं, स्कूटी टक्कर के बाद सीधे पैरापिट से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालक बुरी तरह घायल हो गया है। उसकी टांग टूट चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। पीड़ित का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।