फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Academic activities will begin at Jolsappad Medical College from tomorrow.

Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज में कल से शुरू होंगी शैक्षणिक गतिविधियां

Mon, 26 Oct 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 26 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आठ साल से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के परिसर से संचालित हो रहे डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां अब जोलसप्पड़ स्थित नए परिसर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 27 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह एमबीबीएस प्रशिक्षुओं से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि, नए परिसर में अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन फिलहाल नहीं होगा। ऐसे में मरीजों को एमआरआई जांच सहित अन्य टेस्ट और उपचार सुविधाएं नए कैंपस में शुरू होने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में आठ विभाग होंगे शिफ्ट
नए परिसर में पहले चरण में आठ विभागों को शिफ्ट करने की तैयारी है। इनमें शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और बॉयोलॉजी विभाग शामिल हैं। वहीं, अस्पताल से जुड़े सर्जरी, ऑर्थो, नेत्र और ईएनटी विभागों को भी नए परिसर में शिफ्ट करने की योजना है। इससे मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों और चिकित्सा सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नए परिसर में शुरू करने का रास्ता खुलेगा।

एमआरआई मशीन स्थापित, अब संचालन का इंतजार
जोलसप्पड़ परिसर में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की जा चुकी है। मशीन के संचालन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, लेकिन अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं शुरू होने से पहले कुछ तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करना बाकी हैं। अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन फिलहाल नहीं होने से मरीजों को नई सुविधाओं का लाभ मिलने में देरी होगी।

डेढ़ साल पहले तैयार हुए भवन में अब गतिविधियां
जोलसप्पड़ में पहले चरण के तहत 280 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल भवन और अकादमिक ब्लॉक का निर्माण किया गया है। भवन तैयार होने के बावजूद तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच, हस्तांतरण और अन्य औपचारिकताओं के कारण इसका इस्तेमाल शुरू नहीं हो पाया था। अब अकादमिक ब्लॉक के लोकार्पण से शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत होगी।



सीएम स्ट्रीट फूड पार्क का करेंगे शिलान्यास
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 27 अक्तूबर को जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक सहित कई परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वह रकड़ियाल में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की कॉलोनी का उदघाटन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में स्ट्रीट फूड पार्क और गांव तरोपका में बाल देखभाल संस्थान की आधारशिला भी रखेंगे। शाम को वह शिमला लौट जाएंगे। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने रविवार को जोल सप्पड़ स्थित मेडिकल कॉलेज के नए परिसर का दौरा कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed