फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ABVP started hunger strike for the demands of technical university

एबीवीपी ने तकनीकी विवि की मांगों को लेकर शुरू की भूख हड़ताल

Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ABVP started hunger strike for the demands of technical university
तकनीकी विवि की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की मांगों को लेकर अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुबह से लेकर वीरवार सुबह तक ठंड और बारिश के बावजूद रातभर गांधी चौक हमीरपुर में खुले आसमान के नीचे धरना दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने बताया कि बीते 27 दिसंबर से परिषद के कार्यकर्ता विवि की मांगों को लेकर लामबंद हैं।
विज्ञापन

मजबूरन अब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है, लेकिन तकनीकी विवि की मांगों को लेकर प्रदेश की बहरी हो चुकी सरकार को न तो छात्रों की समस्याएं दिखाई दे रही हैं, न ही आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज सुनाई दे रही है। ऐसा लगता है कि मानों सरकारों को रैलियां करने व विद्यार्थियों से फीसें वसूलने के अलावा कोई काम ही न हो।
विज्ञापन

तकनीकी विवि में न स्थायी कुलपति है और न ही स्थायी शिक्षक हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक आउटसोर्स पर हैं। महेश ने कहा कि जब तक विवि की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच अगर किसी विद्यार्थी को कुछ होता है तो इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed