फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   abvp aggitation

एबीवीपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 21 Aug 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
abvp aggitation
हमीरपुर महाविद्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी ने जिलाभर के महाविद्यालयों में मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई हमीरपुर ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदेश सरकार के खिलाफ पुरजोर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी सरकार का उसके नागरिकों के प्रति वचनबद्ध रहना सरकार का प्रथम कर्तव्य है। सरकार ने सस्ती और बढ़िया शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों के साथ मात्र राजनीति और ठगी की है।
विज्ञापन

पूरे देश में सबसे ज्यादा फीस वसूली हिमाचल प्रदेश में ही की जा रही है। प्रदेश के नौणी और कृषि विश्वविद्यालय में जितनी फीस ली जा रही है उतनी फीस पूरे भारत में और कहीं भी नहीं ली जाती है। एक-एक सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 70 से 90 हजार रुपये फीस के रूप में देने पड़ रहे हैं। जोकि प्रदेश के छात्रों के लिये चिंता का विषय है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। इसके लिए पूरे हिमाचल में एबीवीपी ने प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाफ धरने और प्रदर्शन कर जंग छेड़ दी है। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद करके पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने छात्र विरोधी होने का सबूत दे दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार का छात्रसंघ चुनावों को समर्थन देने के बावजूद दो साल बीत जाने के बाद भी अभी तक छात्र संघ चुनाव न करवाना छात्रों के साथ की गई राजनीति को दर्शाता है। इसके साथ भोरंज, बड़सर और सुजानपुर कॉलेज में भी एबीवीपी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष निखिल ठाकुर, करण ठाकुर, करणवीर, अभिषेक ठाकुर, सागर, विशाल, दिनेश, वीरेंद्र, शुभम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed