{"_id":"648b4fa536a46bb4a007bff4","slug":"aarav-first-from-nursery-in-50-meter-race-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-849-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नर्सरी से आरव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नर्सरी से आरव प्रथम
Thu, 15 Jun 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में आयोजित पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। समापन पर प्रधानाचार्य आरती कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास करने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक विकास सही ढंग से हो सके। प्रतियोगिता का आयोजन नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। इसमें पांच दिन विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। प्रतियोगिता में नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने 50 मीटर, कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने 100 मीटर की दौड़ में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से आरव प्रथम, जतिन द्वितीय, रेयांश ठाकुर तृतीय, इसी प्रकार अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी भी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यापकों में विनय, अभिनय, इंदु, संजीत, वंदना, अंजना, सोनिका, अंजू, अंकिता, निशा, सुषमा ने खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन