फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A play on Operation Sindoor presented a message of patriotism.

Hamirpur (Himachal) News: ऑपरेशन सिंदूर पर नाटक प्रस्तुत कर दिया देश भक्ति का संदेश

Mon, 03 Nov 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में बैंड-एक का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में वन अरण्यपाल हमीरपुर निशांत मंढाेत्रा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने की प्ररेणा दी। कार्यक्रम में बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अलादीन अरेबियन डांस, सुपर स्टार्स डांस, महाराष्ट्र लोकनृत्य, फ्री स्टाइल डांस, देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन यूवी एक्ट के साथ हुआ, जिसमें रोशनी और छाया के अद्भुत संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक व सहपाठ्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा तीसरी के छात्रों ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या और मुख्य अतिथि ने लगभग 240 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरपर्सन आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed