{"_id":"621918ebc5c7875992126b0a","slug":"a-car-that-came-for-service-in-the-agency-caught-fire-hamirpur-hp-news-sml4007886155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी में सर्विस के लिए आई कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी में सर्विस के लिए आई कार में लगी आग
विज्ञापन
टिक्कर डिडवीं स्थित एक वाहन विक्रेता एजेंसी में खड़ी कार में लगी आग।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। टिक्कर डिडवीं स्थित एक वाहन विक्रेता एजेंसी में शुक्रवार को खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह कार धू-धू कर जल गई। हालांकि, एजेंसी के कर्मचारियों और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार का काफी नुकसान हो चुका था। आग की लपटें देख वाहन एजेंसी में उपस्थित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया और अग्निशमन केंद्र हमीरपुर को सूचना दी। जिस पर अग्निशमन केंद्र हमीरपुर से 10 मिनट में गाड़ी पहुंच गई। इससे पहले एजेंसी के अंदर अग्निशमन संयंत्रों का उपयोग कर काफी हद तक आग को शांत कर लिया गया और पास में खड़ी की गई अन्य कारों को अग्नि की भेंट चढ़ने से बचा लिया गया।
कार शोरूम एजेंसी के महाप्रबंधक राज कुमार ने बताया कि अग्निकांड का शिकार हुई यह कार वीरवार को किसी ट्रक से जोरदार टक्कर होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसे कार का चालक शोरूम में मरम्मत के लिए छोड़ गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे कार में अचानक आग लग गई और एक धमाका जैसा हुआ। एजेंसी के कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी तथा एजेंसी में पड़े संयंत्रों से आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन विभाग हमीरपुर से भी उनकी गाड़ी आई और आग को बुझा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गाड़ी में आग शार्ट सर्किट होने से लगी है। इस विषय पर अग्निशमन केंद्र हमीरपुर के एसडीओ राजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया के इस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। 65 फीसदी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त थी। अग्निकांड के कारण यह कार तो पूरी तरह डैमेज हो गई है, परंतु अन्य कारों अथवा एजेंसी को किसी प्रकार की क्षति होने से बचाव हो गया।