फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एबीवीपी ने सरकार को दिखाई आंखें

एबीवीपी ने सरकार को दिखाई आंखें

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मांगों को लेकर हमीरपुर कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कॉलेज प्राचार्य की ओर से एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से खफा थे। साथ ही फीस वृद्धि और कुलपति को सेवा विस्तार देने के विरोध में नारेबाजी की। प्रांत सह सचिव विकास सिंह ने कहा कि एसएफआई विद्यार्थी परिषद पर झूठे आरोप लगा रही है। एबीवीपी का फर्जी मार्कशीट में कोई हाथ नहीं है। एबीवीपी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फीस वृद्धि जैसे छात्र विरोधी फैसलों के कारण विद्यार्थी उपकुलपति से छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन प्रदेश सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दे दिया। यह छात्र विरोधी निर्णय है। कैंपस सचिव अभिषेक डोगरा ने कहा कि एबीवीपी ने एसएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से कॉलेज की चारदीवारी पर वालराइटिंग करने की शिकायत प्राचार्य से की थी। मामले की लेकर नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इसके प्राचार्य ने संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। कहा कि जल्द ही कॉलेज प्रबंधन कार्रवाई नहीं करता है तो एबीवीपी प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष मोहित चंदेल, तेन सिंह, अभिषेक सहित कई कार्यकर्र्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed