{"_id":"20-66163","slug":"Hamirpur-66163-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सहित पकड़े एनआईटी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब सहित पकड़े एनआईटी छात्र
Hamirpur
Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्र शराब सहित पकड़े गए हैं। पुलिस ने छात्रों को शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे पकड़ा है। छात्रों ने बैग में शराब की बोतलें डाल रखी थीं। इन्हें लेकर छात्र शराब ठेका कलंझड़ी से छात्रावास लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर शराब को नष्ट करवा दिया। छात्रों को पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि एनआईटी हमीरपुर के छात्र देर रात कलंझड़ी स्थित शराब ठेका में शराब पी रहे थे। छात्र लौटने लगे तो करीब आधा दर्जन छात्रों ने एनएच पर खूब हुड़दंग मचाया। एक-दूसरे से गाली गलौज की। आपसी मारपीट शुरू हो गई और इन्होंने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही कुछेक छात्र रफूचक्कर हो गए। तीन छात्र पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन छात्रों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे एनआईटी हमीरपुर के छात्र हैं और यूपी के स्थायी निवासी हैं। पुलिस ने छात्रों के बैग से शराब की बोतलें बरामद कीं। शराब को पुलिस ने नष्ट करवा दिया है। छात्रों को पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है। मामला दर्ज नहीं किया है।
छात्रावास की सुरक्षा पर सवाल
छात्रों के देर रात तक संस्थान परिसर से बाहर रहने से संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रशभनचिन्ह उठना शुरू हो गए हैं। आखिर छात्रों को रात 12 बजे नशे में धुत छात्रावास में कैसे प्रवेश मिलता है। स्थानीय बाशिंदों मिंटू, पंकज, अनिता, सुरेश कुमार, हंसराज, अशोक कुमार आदि का कहना है कि एनआईटी के छात्र शराब ठेका में देर रात तक नशा करते हैं। इसके बाद हुड़दंग मचाते हुए संस्थान के छात्रावासों को लौटते हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं संबंधित अधिकारी
.............................
लोगों की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम को मौका पर भेज दिया। पुलिस ने तीन छात्रों को शराब सहित पकड़ा है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए शराब को मौके पर नष्ट करवाया और उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है।
-अजय बौद्ध, पुलिस अधीक्षक
.........................
रात के समय कॉलेज के गेट नंबर एक से एंट्री होती है। नशे में धुत छात्र किस रास्ते से छात्रावास में घुसते हैं, उन्हें जानकारी नहीं है। जो छात्र रात के समय कॉलेज परिसर के बाहर ऐसी स्थिति में पकड़ा जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-एएस सिंघा, रजिस्ट्रार, एनआईटी