{"_id":"20-65357","slug":"Hamirpur-65357-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साधू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साधू की मौत
Hamirpur
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत एक साधु की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे के कारणों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। सुजानपुर शहर में एक साधु हमीरपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही शाम करीब साढ़े 5 बजे वह सुजानपुर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक पुल के पास पहुंचा तो वहां अचानक गिर गया। शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। उधर, एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सुराग लग सकेगा।
विज्ञापन