{"_id":"20-44979","slug":"Hamirpur-44979-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीदड़ के हमले से व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीदड़ के हमले से व्यक्ति घायल
Hamirpur
Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय केे साथ लगती झनियारा पंचायत के नडियाणा रांगडेया दा में एक व्यक्ति पर गीदड़ से हमला कर दिया है। हमले में व्यक्ति घायल हो गया है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। ज्ञान चंद पुत्र लक्ष्मण दास निवासी नडियाणा रांगडेया दा शनिवार रात करीब नौ बजे घर लौटा। जब वह अपने घर के आंगन में पहुंचा तो एक गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ज्ञान चंद के हाथ और पांव में गहरे घाव हो गए। उसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ज्ञान चंद को छुट्टी दे दी है। ज्ञान चंद ने बताया कि गीदड़ अचानक उसके गले की तरफ लपका, लेकिन किसी तरह से वह बच गया और गीदड़ से बचने के चक्कर में उसके पांव और हाथों में घाव हो गए। ग्रामीणों में राकेश कुमार, नरेश कुमार, कमल कुमार, दीपक, ज्ञान चंद आदि का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी गीदड़ कुत्तों पर हमला कर चुका है। गीदड़ ने पहली बार किसी व्यक्ति पर हमला किया है। इससे क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की कि उन्हें गीदड़ के आतंक से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन