फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्कूलों को भेजनी होगी एनएसएस गतिविधियों की रिपोर्ट

स्कूलों को भेजनी होगी एनएसएस गतिविधियों की रिपोर्ट

Tue, 26 Mar 2013 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 26 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्कूलों में चल रही एनएसएस यूनिटों की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय ने मांगी है। स्कूलों को यह रिपोर्ट 28 मार्च तक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में भेजना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट न भेजने वाले स्कूल पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। हमीरपुर के 61 स्कूलों में एनएसएस यूनिटें चल रही हैं। यूनिटों द्वारा की गई गतिविधियों की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेजी जानी है। निदेशालय द्वारा स्कूलों में एनएसएस यूनिटों द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में स्कूलों में एनएसएस यूनिटों द्वारा किए गए रक्तदान, पौधारोपण और पोलियो अभियान जागरूकता के क्षेत्र मेें क्या कार्य हुआ है दर्शाना होगा। रिपोर्ट में एनएसएस यूनिटों ने कितने यूनिट ब्लड डोनेट किया है यह भी दर्शाना होगा। निदेशालय द्वारा एनएसएस यूनिटों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि अगले शिक्षा सत्र में और भी बेहतर बनाया जा सके। निदेशालय द्वारा देखा जाएगा कि एनएसएस यूनिटों ने पैसे के रूप में कितना कार्य किया है। जो कार्य यूनिटों ने किया है, उसकी वैल्यू क्या होगी।
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में उच्च शिक्षा उपनिदेशक आरसी तबियाल ने बताया कि हमीरपुर के जिन स्कूलों मेें एनएसएस यूनिटें चल रही हैं उन्हें रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को 28 मार्च तक रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट न भेजे जाने पर स्कूल मुखिया पर कार्रवाई हो सकती है। यह रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि संबंधित लैटर डीडीएचई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed