{"_id":"650dd87658b1ab741a00db56","slug":"94-children-found-seriously-322-moderately-malnourished-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9152-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 94 बच्चे गंभीर, 322 मध्यम रूप से पाए कुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 94 बच्चे गंभीर, 322 मध्यम रूप से पाए कुपोषित
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में 94 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित, जबकि 322 बच्चे मध्यम रूप से कुपोषित पाए गए हैं। शुक्रवार को बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान यह चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, जिसने सरकारी योजनाओं पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। इन कुपोषित बच्चों की स्थिति पर चर्चा के दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी संबंधित सीडीपीओ के पास इन बच्चों की स्थिति एवं पारिवारिक परिस्थितियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए और इनकी नियमित निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित होना चाहिए। बच्चों के सही पोषण के लिए उनके आहार में पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन और मोटा अनाज भी शामिल किया जाएगा।
बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी के लड्डू और चूरमा इत्यादि देने की व्यवस्था की जा रही है। इनकी सामग्री सीधे स्थानीय किसानों से खरीदने के लिए उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने जिला में 6 माह से 3 वर्ष तक की आयु के 14452 शिशुओं और 3 वर्ष से 6 वर्ष तक की आयु के 3656 बच्चों और 5535 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा जनगणना और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों का भी अध्ययन करें और किन्हीं कारणों से छूटे बच्चों को भी लाभान्वित करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मनरेगा से बनेंगे 49 आंगनबाड़ी भवन
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला हमीरपुर में मनरेगा के तहत 49 आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त आयोग से 2-2 और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को इन सभी 49 भवनों के कार्य अतिशीघ्र शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 केंद्रों को भी अतिशीघ्र नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा 285 केंद्रों में विद्युत मीटर लगवाने की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश भी दिए।