{"_id":"5cc89d59bdec2207863a9d41","slug":"91556651353-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में, नहीं मिली समाजिक सुरक्षा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में, नहीं मिली समाजिक सुरक्षा पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में, नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन
लाभार्थियों को प्रत्येक माह 20 तारीख से पहले मिलती है सुविधा
लोगों ने प्रदेश सरकार से व्यवस्था करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव को संपन्न करवाने में लगने से वृद्धावस्था पेंशन समय पर नहीं मिल रही है। हर 3 महीने बाद यह राशि लाभार्थी के बैंक खातों में लगभग महीने की 20 तारीख तक डाल दी जाती है, परंतु इस बार 30 तारीख तक भी यह राशि बैंक खातों में नहीं पहुंची है। ऐसे में कई 60 साल आयु से अधिक वृद्ध बीमारी की हालत में अपने खातों को जांचने के लिए बैंक शाखाओं के चक्कर बार-बार काटने के लिए मजबूर हैं।
उधर, विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगा देने की बात कहकर पल्लू झाड़ रहे हैं। वृद्ध लोगों का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों को चुनाव में तैनात कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन खाते में डालने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने सरकार से इस राशि को उनके बैंक खातों में तत्काल पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की है। ऐसे वृद्ध नागरिक तो बड़ी उम्मीदों से इस राशि के पहुंचने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। उधर, नादौन के तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद ने कहा कि कर्मचारी को चुनाव ड्यूटी में तैनात करने से यह समस्या पेश आई है। जिसका शीघ्र हल कर दिया जाएगा।