{"_id":"5c9f91cebdec2214222a88d5","slug":"91553961422-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट अकादमी में प्रवेश को ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट अकादमी में प्रवेश को ट्रायल आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट अकादमी में प्रवेश के लिए ट्रायल आज
दस से 18 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां ले सकती हैं भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नादौन स्टेडियम में चल रही अकादमी में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा। हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया तथा स्टेडियम प्रभारी संजय ठाकुर ने बताया कि इस ट्रायल में लड़कों सहित लड़कियां भी भाग ले सकती हैं।
ट्रायल में आयु सीमा 10 से 18 वर्ष तक रखी गई है। 31 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से अमतर क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल आरंभ होगा। ट्रायल देने के लिए खिलाड़ियों को सफेद शर्ट और सफेद लोअर सहित स्पोर्ट्स शूज में आना अनिवार्य होगा। अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा तथा चार सौ रुपये मासिक फीस देनी होगी। वहीं, लड़कियों तथा गरीबी रेखा से नीचे परिवारों से संबंधित खिलाड़ियों को केवल पंजीकरण शुल्क ही देना होगा। वहीं सोहारी में चल रही अकादमी में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों के चयन को भी 31 मार्च को ट्रायल का आयोजन सनराइज पब्लिक हाई स्कूल में किया जाएगा।