{"_id":"5b82b5c542c792465a6a567f","slug":"91535292869-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे रूट की बसें फुल, रक्षाबंधन के बाद नहीं हो पाई वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे रूट की बसें फुल, रक्षाबंधन के बाद नहीं हो पाई वापसी
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। रक्षाबंधन के त्योहार के कारण हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर सहित हमीरपुर से होकर जाने वाली अन्य बसों की सीटें फुल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को दूरदराज से आई बहनों और भाइयों को इन रूटों पर जाने के लिए निगम की बसों में सीटें नहीं मिलीं। इस कारण बहनों और भाइयों सहित अन्य यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार की छुट्टी होने के कारण कई लोग शनिवार रात को घर आ गए और रविवार शाम को जब वापस जाने के लिए बस अड्डे पर आए तो उन्हें बसों की टिकट नहीं मिल पाई, क्योंकि या तो पहले से ही बसें फुल थीं या लोगों ने ऑनलाइन ही बसों में टिकट बुक करवा ली थीं।
बसों में सीटें न होने के कारण कई लोगों को मायूस ही घर लौटना पड़ा। वहीं कई नौकरीपेशा लोगों को सोमवार वाले दिन की भी अतिरिक्त छुट्टी करनी पड़ी। रविवार को पूरा दिन बस अड्डा हमीरपुर पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। लंबे रूटों पर जाने वाले कई यात्री बसों में खड़े होकर ही ऊना और चंडीगढ़ तक गए। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं इन रूटों पर जाने वाली बसों में सोमवार दोपहर तक सीटें फुल बताई जा रही हैं। इस संबंध में बस अड्डा प्रभारी हमीरपुर बलवीर का कहना है कि रविवार को दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें फुल रहीं। उन्होंने कहा कि बसों की एडवांस बुकिंग के कारण परेशानी पेश हुई है। सोमवार दोपहर तक बसों में सीटें फुल हैं।