फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उपायुक्त कार्यालय परिसर में ओवरफ्लो हुई पानी की टंकियां

उपायुक्त कार्यालय परिसर में ओवरफ्लो हुई पानी की टंकियां

Wed, 13 Jun 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय परिसर में ओवरफ्लो हुई पानी की टंकियां
हमीरपुर। उपायुक्त कार्यालय परिसर में बने बचत भवन की छत पर रखी टंकियों से पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ में बह रहा है। जिला भर में पानी को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सरकारी भवनों में पानी फिजूल में बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बचत भवन के साथ की पहली मंजिल में बने विश्रामगृह की छत पर रखी पानी की टंकियों से काफी समय तक पानी ओवरफ्लो होता रहा। इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। उपायुक्त कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोगों सुनीता देवी, शशि ठाकुर, प्रदीप शर्मा और बलवीर ने कहा कि सरकारी भवनों में आए दिन पेयजल व्यर्थ बहता है लेकिन आईपीएच विभाग गांव में रहने वाले लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं कर पाता है। शहर में लोगों ने अपने घर पर भूमिगत पेयजल टैंकों में सीधे कनेक्शन दे रखे हैं, लेकिन कई बार पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बहता है। उन्होंने आईपीएच विभाग से पेयजल के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी प्रदेश भर में पेयजल संकट से निपटने के लिए विभाग के अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं। लेकिन इन आदेशों का हमीरपुर में कोई असर नहीं दिख रहा। उधर, आईपीएच विभाग हमीरपुर के एसडीओ राकेश गर्ग ने कहा कि सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी को मौके पर भेज पानी बंद करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed