फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   85 positive including 69 students of NIT Hamirpur

एनआईटी हमीरपुर के 69 विद्यार्थियों समेत 85 पॉजिटिव

Fri, 07 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
85 positive including 69 students of NIT Hamirpur
भोरंज के मनोह स्कूल में किशोर को वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के 69 विद्यार्थियों समेत शुक्रवार को जिले में 85 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। एनआईटी में लगातार चौथे दिन कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां चार दिनों में 147 छात्र कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कुल 45 लोग संक्रमित निकले, जिनमें एनआईटी के 27 मामले शामिल हैं। वहीं आरटीपीसीआर में 40 लोग संक्रमित निकले हैं जिनमें से 32 एनआईटी के हैं।
विज्ञापन

उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला कोविड केयर सेंटर, जिला कोविड हेल्थ सेंटर को खोल दिया है और यहां मरीजों को रखने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। हालांकि, शुक्रवार तक यहां कोई भी मरीज भर्ती नहीं किया गया है, लेकिन मरीजों को रखने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। छह-छह स्टाफ सदस्यों की टीमें भी ड्यूटी के लिए गठित कर दी हैं। जिनमें दो चिकित्सक व चार पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य हैं।
विज्ञापन

उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की अधिकतर ओपीडी में जांच से पूर्व कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। ओपीडी में जाने से पहले मरीजों को पर्ची काउंटर के पास ही रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना होगा। इनमें मेडिसिन, फेफड़े रोग, ईएनटी, आंख रोग और डेंटल ओपीडी प्रमुख हैं। इनमें जांच से पूर्व मरीजों को रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना होगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया। कुछ ओपीडी में चेकअप से पहले मरीजों को रैपिड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य किया गया है। पिछले कुछ दिनों में एनआईटी हमीरपुर में अधिक विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं और जिले में भी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में एहतियातन कदम उठाते हुए टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया है। अस्पताल स्टाफ को सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। शुक्रवार को यहां 69 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनके समेत जिला में कुल 85 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed