{"_id":"5c27b1ecbdec2256f74c4bfb","slug":"81546105324-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने बताईं पेंशन व कैंटीन संबंधी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने बताईं पेंशन व कैंटीन संबंधी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के सामने मौजूद सर्वहित सुधार सभा के भवन में डबल विक्ट्री ब्रिगेड की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों और आश्रितों के लिए कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। जनरल ऑफिसर कमांडिंग बज्र कोर की ओर से आयोजित किए इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने भाग लिया।
इस दौरान अधिकारियों और कनिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने सेना की ओर से भाग लिया और पूर्व सैनिकों और एवं नारियों की समस्याओं को सुना तथा उनका समाधान किया। पूर्व सैनिकों की मुख्य समस्याएं पेंशन भुगतान, ईसीएचएस और सीडीएस कैंटीन से संबंधित रहीं। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। वहीं पूर्व सैनिकों के लिए इस मौके पर कैंटीन सुविधा भी दी गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं और चिंताओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नागरिकों और बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिलाभर के पूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे।