{"_id":"5b86ad0842c792464b1c5b7a","slug":"81535552776-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज सड़क को पक्का करने के लिए एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज सड़क को पक्का करने के लिए एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय नादौन को गगाल गांव के एनएच-70 से जाने वाली संपर्क सड़क की कई वर्षों से मरम्मत न होने को लेकर एनएसयूआई और स्थानीय लोगों ने संपर्क सड़क पर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों और लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नादौन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छात्रों और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संजीव जोगी और राष्ट्रीय प्रतिनिधि सुनील कुमार गोल्डी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के सहयोग से एसडीएम नादौन से मांग की है कि वह इस सड़क की अतिशीघ्र मरम्मत करवाने के लिए कदम उठाएं अन्यथा आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।
छात्र नेताओं का कहना है कि वह हर राजनीतिक दल से इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन कार्य न होने के कारण रोषित होकर उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। उनका कहना है कि इस लगभग आधा किमी लंबी सड़क पर प्रतिदिन कालेज के हजारों विद्यार्थी ठोकरें खाते हुए जाते हैं। हालात यह है कि इस मार्ग पर इतना कीचड़ फैल चुका है कि विद्यार्थियों को रास्ते बदल-बदल कर कालेज पहुंचना पड़ रहा है। वहीं वाहन चालकों को भी इस सड़क से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का समाधान न करवाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गगाल में विद्यार्थियों को बसों में बिठा कर दूसरे रास्ते से कालेज पहुंचाया। एसडीएम दिलेराम धीमान ने कहा कि संबंधित विभाग को इस बारे में लिखा जाएगा कि वह सड़क को पक्का करने के लिए कदम उठाए।