{"_id":"5b815f8d42c7924667531158","slug":"81535205261-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अवहेलना पर 130 निजी स्कूल वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अवहेलना पर 130 निजी स्कूल वाहनों के चालान
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी/बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस प्रशासन हमीरपुर ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में निजी स्कूल वाहनों का औचक निरीक्षण कर 27 स्कूल वाहनों के चालान किए हैं। एसपी हमीरपुर रमण कुमार मीणा ने अवाहदेवी क्षेत्र में स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण किया।
इनमें से पांच वाहनों में नियमों की अवहेलना पाई गई। इस पर एसपी ने पांचों वाहनों के चालान कर उन्हें नियमों की पालना करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस थाना बड़सर के तहत एसएचओ जगदीश ठाकुर की अगुवाई में स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 22 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा अन्य क्षेत्रों में भी वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। कुल 130 वाहनों के चालान नियमों की अवहेलना करने पर हुए हैं। उन्होंने सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों को स्कूल वाहनों में नियमों की पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।