{"_id":"5b1c08104f1c1b6a4d8b5a1b","slug":"81528563728-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिब्बी में मकान में आया करंट, दादी पोते को लगे झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिब्बी में मकान में आया करंट, दादी पोते को लगे झटके
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत टिब्बी के एक रिहायशी मकान में शनिवार सुबह अचानक करंट आ गया। इस कारण पानी भरते समय घर के एक बच्चे को करंट लगा। बच्चे को बचाने आई उसकी दादी को भी इससे झटका लगा है। गनीमत यह रही कि करंट की इस घटना में किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई। मौके पर बिजली बोर्ड की टीम ने स्थिति पर काबू पाया। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि तारों में शार्ट सर्किट भी वजह से ऐसा हुआ है। अमरनाथ पुत्र स्वर्गीय हरी चंद के मकान में शनिवार सुबह अचानक करंट आ गया। करंट आने का पता उनके पोते को लगा जब वह पानी लेने के लिए नल के पास पहुंचा और इसे खोलना शुरू किया तो एकदम से करंट का झटका लगा।
बच्चे की चीख सुनते ही उसकी दादी रक्षा देवी मौके पर आई और बचाव के दौरान उसे भी जोर का झटका लगा। इसी बीच घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कनिष्ठ अभियंता बिजली बोर्ड सेक्शन कुठेड़ा नवनीत ठाकुर का कहना है कि मकान में करंट आने की सूचना उन्हें मिली। मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य की। उन्होंने कहा कि शार्ट सर्किट की वजह से करंट आया था। इससे किसी भी तरह की की हानि नहीं हुई है।