फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उद्घाटन से पहले ही खंडहर बना सरकारी भवन

उद्घाटन से पहले ही खंडहर बना सरकारी भवन

Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नारा के प्रांगण में बारह वर्ष पहले बनाया गया भवन खंडहर बनता जा रहा है। इस भवन को आज तक मालिक नहीं मिल पाया है। ढांचा खड़े होने के बाद इस भवन का न तो प्लास्टर करवाया गया और नहीं खिड़कियां दरवाजे लगाए गए। वहीं स्कूल प्रबंधन को भी इस भवन के बारे में यह पता नहीं है कि यह स्कूल प्रांगण में किसने और किस उद्देश्य से बनवाया है। अधूरे भवन में कोई कार्यालय शुरू होने से पूर्व ही खंडहर का रूप धारण कर लिया है।
विज्ञापन

इस भवन की न ही आज तक स्कूल प्रबंधन और न ही स्थानीय पंचायत को जानकारी है कि इस भवन का निर्माण किस निधि से करवाया गया है। लावारिस पड़े भवन को मालिक नहीं मिल रहा है। सवाल यह है कि इस भवन का निर्माण पंचायत फंड से हुआ है यह फिर किसी अन्य से, इस बात से स्कूल प्रबंधन और स्थानीय पंचायत भी अनभिज्ञ है। इस संदर्भ में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार का कहना है कि इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच के उपरांत ही कुछ कह सकेंगे। वहीं स्थानीय पंचायत प्रधान लीला शर्मा का कहना है कि इस भवन का निर्माण कार्य उनके कार्यकाल से काफी वर्ष पहले हुआ है। इसके बारे तत्कालीन प्रधान या सचिव ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed