{"_id":"5ae35d434f1c1b87028b6ced","slug":"81524849987-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से महिला और बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले से महिला और बच्चा घायल
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नादौन अस्पताल के बाहर सड़क पर जा रही एक महिला और 3 वर्षीय बालक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
अंजना निवासी कोहला गांव ने बताया कि वह अपने 3 वर्षीय बेटे लक्ष्य और रिश्तेदार पूजा के साथ नादौन गुरुद्वारा के पास एक विवाह समारोह से वापस आ रही थी। शुक्रवार सायं जैसे ही वह नादौन अस्पताल के निकट पहुंचे तो अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया और अस्पताल ले आए। इस हमले में पूजा और लक्ष्य को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काटा है। नादौन अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों रमन मनकोटिया और किशोरी लाल ने बताया कि अस्पताल की प्रयोगशाला के साथ लगते भवन में मधुमक्खियों के तीन बड़े छत्ते हैं। दो सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग की है।