{"_id":"5ae0b88d4f1c1b64098b6670","slug":"81524676749-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी के किनारे जाने से करें गुरेज : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी के किनारे जाने से करें गुरेज : गौतम
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हमीरपुर जिला के नादौन तथा सुजानपुर क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारे नहीं जाने की हिदायतें जिला प्रशासन की ओर से दी गई हैं। एडीसी रतन गौतम ने बताया कि पंडोह डैम में जल स्तर बढ़ रहा है तथा पंडोह डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इस बाबत एसडीएम, तहसीलदार नादौन तथा सुजानपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि ब्यास नदी के किनारे स्थित गांवों एवं पंचायतों को भी सूचित कर दें ताकि कोई भी ब्यास नदी के किनारे नहाने या पशुओं को लेकर नहीं जाए।
इसके साथ ही ब्यास नदी के किनारे किसी भी तरह की झुग्गी झोपड़ियों को हटाया जाए। एडीसी रतन गौतम ने कहा कि ब्यास नदी के किनारे संवेदनशील जगहों पर साइन बोर्ड लगाना भी सुनिश्चित किए जाएं ताकि पर्यटक भी ब्यास नदी के किनारे न जाएं। उपमंडल सुजानपुर और नादौन के साथ बहती ब्यास नदी के किनारे कई प्रवासी नहाते हैं और कपड़े आदि धोते हैं। उन्होंने लोगों से अभी आग्रह किया है कि पंडोह डैम में पानी छोड़ने की संभावनाओं के चलते नदी के नजदीक जाने से गुरेज करें ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।