{"_id":"5ad0dec64f1c1b320a8b45d0","slug":"81523637958-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल हिमाचल दिवस पर आईपीएच मंत्री फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल हिमाचल दिवस पर आईपीएच मंत्री फहराएंगे तिरंगा
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक प्रबंध कर रहा है। हिमाचल दिवस समारोह में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वह राष्ट्रीय ध्वज फहरांएगे और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। शुक्रवार को समारोह के प्रबंधों के लिए एडीसी रत्न गौतम ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और स्कूली बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के अतिरिक्त समस्त जिला वासियों से इस समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस समारोह उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। जिनमें संबंधित एसडीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन