{"_id":"5a8b04324f1c1b78028b5400","slug":"81519060018-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में बीपीएल के लिए आए 1300 आवेदन और शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में बीपीएल के लिए आए 1300 आवेदन और शिकायतें
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल की 33 पंचायतों में बीपीएल सूची से अपात्र लोगों को हटाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में ब्लॉक की तमाम पंचायतों से आवेदन और शिकायतें आ रही हैं। इसके तहत पंचायतों में लगभग 1100 के करीब शिकायतें और आवेदन आ चुके हैं। वहीं 200 लोगों ने सीधे ब्लॉक कार्यालय में शिकायतें और बीपीएल सूची में नाम डालने के लिए आवेदन किया है। ब्लॉक कार्यालय इन शिकायतों पर गहनता से जांच करेगा।
मार्च माह में इन शिकायतों और आवेदनों का निरीक्षण जिला उपायुक्त द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। इसका पूरा आकलन कर अप्रैल माह में तमाम पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा। निरीक्षण टीम मौके पर देखेगी कि किसी के पास चौपहिया वाहन, शहरीनुमा पक्का मकान और आय आदि पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ भोरंज कीर्ति चंदेल ने कहा कि ग्रामीण इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 1300 शिकायतें और आवेदन आ चुके हैं। चंदेल ने कहा कि ग्रामीण अभी भी पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय में अपात्र लोगों की शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।