फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   73 more people turned corona positive in the district

जिले में 73 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
73 more people turned corona positive in the district
हमीरपुर बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। इससे कोरोना फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला में शुक्रवार को 73 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 22 और आरटीपीसीआर टेस्ट में 51 लोगों की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 88 सैंपल लिए गए। जिनमें से 22 पॉजिटिव निकले। आरटीपीसीआर टेस्ट में 51 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल संक्रमित 19295 हो गए हैं। इनमें से एक्टिव केस 953 हैं, जबकि 18033 कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 308 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी है। वहीं, एक्टिव 953 में से महज दो मरीज ही डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं और शेष 951 गृह संगरोध में हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए विशेष एहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें। डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण आने पर अपने आपको परिवार से अलग कर लें तथा अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह अपने प्राथमिक संपर्क में आए अन्य सभी लोगों को भी टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। अगर सभी लोग सावधानी बरतेंगे और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहयोग करेंगे तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed