{"_id":"5c27b1e1bdec2256d06c6cac","slug":"71546105313-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप सदस्य बीना कपिल ने नवाजे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप सदस्य बीना कपिल ने नवाजे होनहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला चमियाणा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में चबूतरा वार्ड से जिला परिषद सदस्य बीना कपिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सालभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को जिला परिषद सदस्य बीना कपिल ने 3100 रुपये अपनी तरफ से भेंट किए।
प्रधानाचार्य रमेश चंद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रकाश सडियाल और पंचायत प्रधान बीना देवी समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे। बीना कपिल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने भारत दर्शन योजना शुरू की है, जिसमें वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने स्कूल के बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं मेें बेहतर प्रदर्शन करने और सांसद की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इसके साथ ही बीना कपिल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकारें बच्चों की शिक्षा पर कई योजनाएं शुरू कर रही हैं, जिसका फायदा लाखों बच्चे उठा चुके हैं।