फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कैसा लगा गोरिये पहाड़ां दा बसना...,पर लूटी वाहवाही

कैसा लगा गोरिये पहाड़ां दा बसना...,पर लूटी वाहवाही

Fri, 28 Dec 2018 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय समीरपुर में शुक्रवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन से समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। स्कूल की मुख्याध्यापक नीलम शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

छात्रों ने मेरे देश की धरती..., कैसा लगा गोरिये पहाड़ां दा बसना..., घर आ जा परदेशी... सुन मितवा... आदि गानों पर खूब धमाल मचाया। मुख्यातिथि ने वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में अव्व्ल रहे और स्कूल के मेधावी छात्रों में रिशव कुमार, सौरव कुमार, शीतल कुमारी, शिया ठाकुर, शाश्वत सिंह, विपुल, अनमोल, चिराग, शाश्वत, ईशा, आस्था, विमल, रोहित, कमलेश, शिल्पा, पल्लवी, आंचल सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, उपप्रधान अश्वनी गथानिया, एसएमसी प्रधान ममता धूमल, चनन सिंह, जगदीश चंद, नरेंद्र गुलेरिया, सुधीर चंदेल, नंद लाल, बगवाड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद, सतीश सांख्यान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed