{"_id":"5bafbabf867a55013270fc97","slug":"71538243263-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में खुले आर्मी का मल्टी स्पेशयिलिटी अस्पताल : पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में खुले आर्मी का मल्टी स्पेशयिलिटी अस्पताल : पूर्व सैनिक
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सर्वहित सुधार सभा भवन के सभागार में शनिवार को 55 (स्वतंत्र) यांत्रिक ब्रिगेड की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों, उनके आश्रितों और वीर नारियों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यालय 11 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में जिलाभर के करीब 120 पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सेना की ओर से अधिकारियों, कनिष्ठ अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की एक टीम ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों को मेडिकल चेकअप और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
पूर्व सैनिकों की समस्याओं में सबसे ज्यादा वन रैंक वन पेंशन की समस्या, ईसीएचएस में उचित मात्रा में दवाइयां उपलब्ध न होना, ईसीएचएस के अंदर महत्वपूर्ण दवाइयां न मिलना और मांगों में हमीरपुर में आर्मी का एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल हमीरपुर में खोलना शामिल रहा। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कहा कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों को उपचार के लिए जालंधर अस्पताल जाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए हमीरपुर में आर्मी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल खोला जाए। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई समस्याओं के हल मौके पर किए जबकि, कई समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की हर समस्या के निवारण का आश्वासन दिया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सेना का आभार व्यक्त किया।