{"_id":"5b84083242c792466e6ee86f","slug":"71535379506-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्यों को शीघ्र नियमित किया जाए : मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्यों को शीघ्र नियमित किया जाए : मंच
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक मंच ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्यों को शीघ्र ही नियमित करने की मांग की है। मंच के संयोजक सदस्यों अश्वनी भट्ट, संजय मोगू, अनिश बन्याल, तपिश थापा, विजय, संजीव राणा और अजय चौधरी ने कहा कि प्रधानाचार्यों की 2011 से प्लेसमेंट के आधार पर पदोन्नतियां की जा रही है। ऐसी स्थिति में विभाग प्रधानाचार्य के पद पर कार्य तो ले रहा है लेकिन, प्रधानाचार्य के पद का वेतनमान नहीं दे रहा है।
इस अस्थायी व्यवस्था से न केवल प्रधानाचार्यों का आर्थिक शोषण हो रहा है बल्कि उन्हें अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्ति करवाने और आवेदन करने में भी समस्याएं आ रही हैं। शिक्षक मंच ने शिक्षा मंत्री से प्रदेश की पाठशालाओं में कार्यरत प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों को शीघ्र नियमित करने की मांग उठाई है ताकि, पिछले दस वर्षों से आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे प्रधानाचार्यों को राहत दी जा सके। मंच ने कहा कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों को असंवैधानिक तौर पर दी गई पदोन्नतियों को भी शीघ्र समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदों पर वापस भेजा जाए ताकि, उनके स्थान पर योग्य अध्यापकों को पदोन्नति दी जा सके।