{"_id":"5b1d53434f1c1bf96e8b7790","slug":"71528648515-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीमिया की चपेट में हमीरपुर, आयुर्वेदिक विभाग की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीमिया की चपेट में हमीरपुर, आयुर्वेदिक विभाग की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के अधिकतर लोग अनीमिया की चपेट में हैं। अनीमिया सब रोगों की जड़ होता है। इससे अन्य कई बीमारियां होने का डर रहता है। जिला आयुर्वेदिक विभाग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिला के अधिकतर लोग अनीमिया से ग्रसित हैं। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जिलाभर में किए गए सर्वे के अनुसार ज्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अनीमिया की चपेट में हैं। विभाग द्वारा अप्रैल माह में जिला के 465 विभिन्न लोगों की अनीमिया की जांच की गई। इनमें से 358 लोग अनीमिया से ग्रसित पाए गए। उचित खानपान न होने, जंक फूड का इस्तेमाल करने, पेट में कीड़े आदि से लोग अनीमिया से ग्रसित हो रहे हैं।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुर्वेदिक विभाग ने अनीमिया मुक्त अभियान चलाया है। इसके तहत विभागीय टीमें लोगों में अनीमिया की जांच कर रही हैं और उन्हें अनीमिया से बचने के लिए उचित परामर्श दे रही हैं। अनीमिया से बचने के लिए चिकित्सक संतुलित आहार लेने, कृमि मुक्ति दवाई खाने और जंक फूड न खाने की सलाह दे रहे हैं। विभाग द्वारा हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को जिला के विभिन्न गांवों में लोगों की अनीमिया की जांच की जा रही है। इस संबंध में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सरिता राणा का कहना है कि जिले में अधिकतर लोग अनीमिया की चपेट में आ रहे हैं। विभागीय जांच के दौरान 465 में 358 लोग अनीमिया से ग्रसित निकले हैं। उन्होंने संतुलित आहार लेने और बच्चों क्रीमी मुक्ति दवाई एलबेंडाजोल खाने की सलाह दी है।