{"_id":"5ac8f03a4f1c1bf5618b6109","slug":"71523118138-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की जबरदस्त व्यवस्था, सभी मार्ग रहे खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन की जबरदस्त व्यवस्था, सभी मार्ग रहे खुले
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से पुलिस के पहरे में निकलीं गाड़ियां
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर दुरुस्त रही व्यवस्था
शहर में कहीं भी बाधित नहीं रहा यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में शनिवार को आयोजित उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की व्यवस्था काबिले तारीफ रही। प्रशासन के हाईटेक प्लान के चलते मुख्यालय के सभी मार्गों पर रोजाना की तरह यातायात सुचारु रहा। किसी भी मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित नहीं रहा। सुबह पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आने से शहर की यातायात व्यवस्था पर कुछ खासा असर नहीं पड़ा। शहर में यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारु रही। जिला मुख्यालय से सुजानपुर और अवाहदेवी गुजरने वाले वाहन रोजाना की ही तरह गुजरे। ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की मुस्तैदी में दोनों ओर से वाहन सुचारु रूप से गुजरे। हालांकि, जब उपराष्ट्रपति का चौपर एनआटी के हेलीपैड पर उतरा और प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल एनआईटी के लिए भोटा से आए तो कुछ देर के लिए वाहनों को रोका गया।
इसके अलावा दिनभर वाहनों की सुचारु आवाजाही हुई। जिला मुख्यालय से भी पुलिस की पहरेदारी में गाड़ियां अपने रूटों पर निकली। वहीं एनआईटी के साथ लगते अणु चौक पर भी वाहनों को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के काफिले के गुजरने के समय ही केवल तीन से चार मिनट तक ही रोका गया। शेष भागों में ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू रही। गाड़ियों को एनआईटी के आस पास और सड़क किनारे पार्क नहीं होने दिया गया। सड़क किनारे पार्क गाड़ियों को तुरंत हटवाया गया और पार्किंग स्थल में गाड़ियां खड़ा करने के निर्देश दिए गए।
000