{"_id":"5ac113974f1c1bc1618b4e00","slug":"71522602903-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने सांसद अनुराग ठाकुर को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने सांसद अनुराग ठाकुर को सौंपा मांग पत्र
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़सर इकाई ने हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को बड़सर कॉलेज में छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार को बड़सर कॉलेज के वार्षिक समारोह में शामिल रहे।
इस दौरान एबीवीपी ने मांग पत्र सौंपकर कॉलेज में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने, बड़सर कॉलेज में एनसीसी शुरू करने, खेल के मैदान का निर्माण शीघ्र पूरा करने, महाविद्यालय परिसर में बस पास सुविधा मुहैया करवाने, आधुनिक लाइब्रेरी, इंडोर खेल स्टेडियम, पीजी कक्षाएं शुरू करने, जिम सुविधा, मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड रखने, पहचान पत्र बनाने और छात्र संघ के चुनावों को बहाल करने की मांग की गई। सांसद ने विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष अक्षय चौहान, तहसील संयोजक, राहुल ठाकुर, इकाई सचिव अभिषेक धीमान, सुशांत शर्मा, साहिल, दीक्षा धीमान, कंचन, साक्षी, अखिल, अंकिता, पुनीत, निखिल, अक्षय, विशाल, निखिल, सौरभ, पंकज, दिनेश, ऋषि शर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।