{"_id":"5a8b042b4f1c1bfe7e8b6756","slug":"71519060011-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलौणी में घर के आंगन में पलटी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलौणी में घर के आंगन में पलटी गाड़ी
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सलौणी-गलोड़ सड़क पिछले 12 दिन से बंद होने के कारण लिंक रोड से चौपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। सोमवार सुबह एक बोलेरो गाड़ी इस लिंक रोड से जाते हुए एक घर के आंगन में पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। संपर्क मार्ग के किनारे स्थित आटा चक्की और एक मकान में रहने वाले लोग पिछले 12 दिन से दहशत में जी रहे हैं। पिछले 3 दिनों में यहां पर 2 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। आटा चक्की मालिक जगदीश चंद का कहना है कि उनकी चक्की की इमारत स्लेटपोश है और इस संपर्क मार्ग के नीचे है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो उनकों भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है की इस लिंक रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया जाए। लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि इस संपर्क मार्ग पर डंगा लगाने और पक्का करवाने के लिए विभाग ने 6 लाख रुपये का अस्टीमेट बनाकर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण करवा दिया जाएगा। अरविंद ने कहा कि इस लिंक रोड को जेसीबी से ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन