फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गणतंत्र दिवस परेड को चयनित होंगे स्वंयेवी

गणतंत्र दिवस परेड को चयनित होंगे स्वंयेवी

Sun, 30 Dec 2018 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सचित्र...
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होंगे स्वयंसेवी
बयाड़ स्कूल में युवा नेतृत्व कार्यशाला शुरू
सांसद अनुराग ठाकुर ने किया कार्यशाला का शुभारंभ
कार्यशाला में चार जिलों के 1600 स्वयंसेवी ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
सलौणी/हमीरपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में राज्यस्तरीय पांच दिवसीय युवा नेतृत्व एवं व्यक्तिगत विकास प्रशिक्षण कार्यशाला और एनएसएस शिविर का शुभारंभ सांसद अनुराग ठाकुर ने किया। कार्यशाला में हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और सोलन जिले के विभिन्न स्कूलों के एनएसएस के लगभग 1600 स्वयंसेवी और कार्यक्रम अधिकारी भाग ले रहे हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी होना एक बहुत बड़ी बात है और जो बच्चे इस कार्यक्रम के लिए चुने गए हैं, वह वास्तव मेेें विशेष बच्चे हैं उनमें काबलियत है।

इससे पहले प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल और कार्यक्रम समन्वयक दलीप सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने स्कूल के लिए परीक्षा हॉल के निर्माण की मांग रखी। इसके लिए मुख्यातिथि ने मांग को मंजूर करते हुए इसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम समन्वयक ने इस पांच दिवसीय एनएसएस कैंप एवं प्रशिक्षण कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनमें से दो समूहों में 150 लड़कों और 150 लड़कियों का चयन कर उत्कृष्ट 50 बच्चों का शिमला में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए भेजा जाएगा। छात्राओं ने देश भक्ति गीत और सिरमौरी नाटी भी प्रस्तुत की। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, राजेंद्र पटियाल, जगरनाथ, राजीव रांगड़ा, यशवीर पटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed