{"_id":"5c27b1e5bdec22572a20e67d","slug":"61546105317-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से फसले नष्ट होने की कागार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से फसले नष्ट होने की कागार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिलाभर में सर्दियों के दौरान पड़ रहे कोहरे से गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। एक तरफ किसान और बागवान लावारिस पशुओं और बंदरों की उजाड़ से दुखी हैं, वहीं लगातार घने कोहरे ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। पिछले पंद्रह दिनों से पड़ रहे घने कोहरे की वजह से उपमंडल में गेहूं, सरसों की फसल के अलावा कई फलदार पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों को यह चिंता सताने लगी है कि अगर कोहरा पड़ने का यह सिलसिला लगातार चलता रहा तो बड़ी मेहनत से उगाई गई फसल और उनके फलदार पौधे बर्बाद हो जाएंगे। यही नहीं प्याज, लहसुन और धनिये पर पर कोहरे का असर पड़ने लगा है।
जिला सहित बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत गारली, खज्जियां, झंझयाणी, टिप्पर, धंगोटा, पाहलू, बल्हबिहाल, कठियाणा, बणी, धबीरी, बड़ाग्रां, क्याराबाग, सठवीं, महारल, दंदवीं आदि पंचायतों में घने कोहरे की वजह से पौधे मुरझाना शुरू हो गए हैं। किसानों और बागवानों में रघुवीर सिंह, कुलवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, श्रवण सिंह, सीता राम, हंसराज के अलावा दर्जनों किसानों और बागवानों का कहना है कि उनके फलदार पौधे कोहरे की वजह से मुरझाना शुरू हो गए हैं। इस संबंध में बिझड़ी ब्लॉक के कृषि प्रसार अधिकारी सुरेश बन्याल का कहना है कि बारिश न होने के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है और विभाग की तरफ से इस संबंध में किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है कि कैसे फलदार पौधों को कोहरे से बचाया जा सके।