फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नियमों की अवहेलना पर 14 स्कूली बसों समेत 47 के चालान

नियमों की अवहेलना पर 14 स्कूली बसों समेत 47 के चालान

Mon, 27 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना पर 14 स्कूली बसों समेत 47 के चालान
rupees
नादौन/सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन और सुजानपुर में पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। इसमें निजी स्कूल बसों के भी चालान काटे गए हैं। उपमंडल नादौन में पुलिस ने दूसरी बार नादौन और धनेटा क्षेत्र में 14 चालान काटे। नादौन में थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने स्वयं मजदूर चौक के पास नाका लगाया हुआ था जहां 14 स्कूल बसों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

महिंद्र सिंह ने कहा कि इन 14 चालानों में से दो चालान ओवर लोडिंग, 12 अन्य चालान वाहनों के कागज पूरे न होने और वाहनों में कमियां पाई जाने पर काटे गए। इस दौरान नादौन पुलिस ने 4500 रुपये जुर्माना राशि वसूली। वहीं, धनेटा में लाए गए नाके में 2 स्कूल वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, सुजानपुर में पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 35 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इनमें सात निजी स्कूलों के बसें भी शामिल हैं। थाना प्रभारी श्याम लाल ने कहा कि निजी स्कूलों की बसों की जांच को लेकर मुहिम छेड़ी गई है। इसमें 7 बसें यातायात के नियमों को पूरा नहीं कर पाई। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को स्कूल बसों में नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाभर में 130 चालान काटे थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed