{"_id":"5b84082642c79246560433ed","slug":"61535379494-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर-हमीरपुर रोड पर बस और डंपर की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर-हमीरपुर रोड पर बस और डंपर की टक्कर
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से हमीरपुर सड़क पर सोमवार सुबह निजी बस और डंपर वाहन की टक्कर से करीब 45 मिनट जाम लगा रहा। इस टक्कर में बस की सवारियां और दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं लेकिन, सुजानपुर सैनिक रेस्ट हाउस के पास पड़ने वाले पुल पर टक्कर होने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे करीब 45 मिनट तक दोनों ओर वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।
नगर परिषद सुजानपुर का डंपर सुजानपुर की ओर जा रहा था। सैनिक रेस्ट हाउस के पुल पर सुजानपुर से हमीरपुर की ओर आ रही एक निजी बस से डंपर की टक्कर हो गई। इस कारण पुल से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने के कारण कर्मचारियों, छात्रों सहित अन्य लोगों को गंतव्य तक जाने में देरी हुई। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी और उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई। वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को पुल से हटाया और यातायात को बहाल किया। थाना सुजानपुर के प्रभारी श्यामलाल का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कर दिया।