{"_id":"5b5877aa4f1c1bc57a8b6687","slug":"61532524458-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाएगा उद्योग विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाएगा उद्योग विभाग
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में उद्योग विभाग अब लोगों को जागरूक करेगा। विभाग जिले के सभी ब्लॉकों में इसके लिए जागरूकता शिविर लगाएगा। शिविर में युवाओं को उद्योग लगाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत युवाओं को उद्योग लगाने के लिए 25 से 30 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत 18 से 35 वर्ष का हिमाचली युवा और युवती किसी निर्माण क्षेत्र या अधिसूचित सेवा क्षेत्र में अपना उद्योग स्थापित करने के लिए पात्र हैं। इसमें युवक और युवती को 40 लाख रुपये के मशीनी उपकरण खरीदने के लिए 25 से 30 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिले के बेरोजगार युवा और युवती इसका लाभ उठा सकते हैं। शिविर के दौरान ब्लॉक के अंतर्गत पड़ती सभी पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। युवक और युवतियां इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इस संबंध में उद्योग विभाग हमीरपुर के महाप्रबंधक विजय चौधरी का कहना है कि जिले के सभी ब्लॉकों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं और युवतियों से आह्वान किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा से इस योजना का लाभ उठाएं।