{"_id":"5ae750cc4f1c1b9d098b7457","slug":"61525108940-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के वार्ड नंबर 4 में पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन के वार्ड नंबर 4 में पेयजल किल्लत
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर चार में पिछले सात दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई है। इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों बबलू, मनोज, राकेश, संदीप, मोहन, रंजीत, ज्ञान चंद, राज कुमार आदि का कहना है वार्ड में पिछले सात दिनों से नलों में पानी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि अभी गर्मियां शुरू भी नहीं हुई है कि नल सूखने शुरू हो गए हैं। वहीं वार्ड पांच के लोगों किशन कुमार, मनोज, संदीप, विनोद, रविकांत, रविंदर, विजय, प्रदीप, राज कुमार, आदि ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी तो जैन चौक से लेकर मुख्य बाजार को जाने वाली गली के दोनों ओर बसे लोगों को हो रही है। लोगों ने कहा कि यहां कुछ घर ऐसे हैं जहां गत दो-दो माह से पेयजल नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कुछ घरों के लिए अलग से पाइपें डालने के बावजूद अभी तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने विभाग से समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग नादौन के एसडीओ राजेश धीमान ने कहा कि निरीक्षण करके पेयजल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।