फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर महाविद्यालय को जल्द ही मिलेगी इंडोर स्टेडियम की सुविधा : नरेंद्र

हमीरपुर महाविद्यालय को जल्द ही मिलेगी इंडोर स्टेडियम की सुविधा : नरेंद्र

Fri, 06 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय को जल्द ही मिलेगी इंडोर स्टेडियम की सुविधा : नरेंद्र
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक समारोह में मौजूद छात्र। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।

इस दौरान अकादमिक, शैक्षणिक, एनसीसी, एनएसएस, रावेर्स एंड रेंजर्स, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रेड रिबन क्लब आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को नवाजा गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, हमीरपुर मंडल महामंत्री हरीश शर्मा, पंकज ठाकुर, नितिन पटियाल, तेन सिंह, सुरेश ठाकुर, पीटीए अध्यक्ष राज गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अजय पुरी, जेपी अग्निहोत्री, डॉ. आरसी शर्मा, उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, प्रो. मधुर स्वर मिश्रा, अमरजीत अत्री, जगजीत पटियाल, नीलम गुलेरिया, नितिका, कल्पना चड्ढा, डॉ. कुसुम शर्मा, डॉ. मंजू ठाकुर, डॉ. पवन वर्मा सहित कॉलेज के स्टाफ सदस्य और छात्र मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि महाविद्यालय को जल्द इंडोर स्टेडियम की सुविधा मिल जाएगी। इसके निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर प्रतियोगिता का है और छात्र अपने आप को हर प्रकार की प्रतियोगिता के लिए तैयार करें। कॉलेज प्रचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed