{"_id":"5ac7a08a4f1c1bb5618b5f88","slug":"61523032202-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं से पुस्तकें वितरित करवाने के चक्कर में पिस रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं से पुस्तकें वितरित करवाने के चक्कर में पिस रहे छात्र
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं से पुस्तकें बंटवाने के चक्कर में पिस रहे छात्र
80 स्कूलों में नहीं बंटी अभी किताबें, आज आखिरी दिन
सत्र शुरू होने के छह दिन बाद भी बिना पुस्तकों के कई बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र शुरू होने के छह दिन बाद भी जिले के कई स्कूलों में बच्चों को निशुल्क किताबें नहीं बांटी गई हैं। नेताओं के हाथों पुस्तकें वितरित करवाने के चक्कर में जिले के बच्चे पिस रहे हैं। स्कूल प्रशासन मंत्रियों और नेताओं से बच्चों को पुस्तकें वितरित करवाने के चक्कर में समय का ध्यान भी नहीं रख रहा है। एक हफ्ते बाद भी कई स्कूलों में यह पुस्तक वितरण कार्यक्रम पूरा नहंीं हो पाया है। नेताओं के समय अनुसार पुस्तक वितरण समारोह रखने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले में करीब 480 प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल हैं। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद अब बच्चों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन करीब 80 स्कूलों में बच्चों को अभी तक पुस्तकें नहीं मिली हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चे अंग्रेजी मीडियम में पढ़ने वाले हैं, जिन्हें किताबें नहीं मिली हैं। अकेले शिक्षा खंड भोरंज में ही अंग्रेजी माध्यम वाले 40 स्कूलों में बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं। इस कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में भी बच्चों को शैक्षणिक सत्र का एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद पुस्तकें वितरित नहीं की गई हैं। इस संबंध में कन्या स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर का कहना है कि शनिवार को स्कूल में पुस्तक वितरण समारोह रखा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे अभी दाखिल ले रहे हैं। शनिवार को सभी बच्चों को किताबेें वितरित कर दी जाएंगी। वहीं, शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि पुस्तकों के वितरण की रिपोर्ट अभी कार्यालय नहीं आई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को सात अप्रैल तक पुस्तकें बांटने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मुख्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में शनिवार को पुस्तक वितरण समारोह रखा गया है। इसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और विधायक नरेंद्र ठाकुर मौजूद रहेंगे।