{"_id":"5abe6c924f1c1bc8618b4899","slug":"61522429074-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के नजदीक तंबाकू पदार्थ बेचने वालों का सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के नजदीक तंबाकू पदार्थ बेचने वालों का सामान किया जब्त
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर की प्रभारी डॉ. आकृति शर्मा ने शिक्षण संस्थानों के नजदीक तंबाकू पदार्थ बेचने वालों और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने शुक्रवार को माल रोड हमीरपुर पर दुकानों का टीम समेत औचक निरीक्षण किया और यातायात चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने बाल स्कूल हमीरपुर के साथ लगती दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान कुछेक दुकानों से पुलिस को प्रतिबंधित पदार्थ जैसे सिगरेट, तंबाकू और बीड़ी इत्यादि मिले। पुलिस ने संबंधित दुकानदारों के चालान कर तंबाकू पदार्थाें को जब्त कर लिया।
वहीं माल रोड हमीरपुर पर नाका लगाकर एसएचओ की अगुवाई में पुलिस की टीम ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने वन वे नियम को तोड़ने, हेलमेट का प्रयोग न करने और लाइसेंस न होने के दर्जनों चालान किए। एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि जिला में नशे का कारोबार करने वालों और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।