{"_id":"5a8c4f0e4f1c1bb1208ba532","slug":"61519144718-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी में नया आयुर्वेदिक अस्पताल भवन बनने की जगी आास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी में नया आयुर्वेदिक अस्पताल भवन बनने की जगी आास
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। लंबे समय से खटाई में पड़ेे आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी का भवन निर्माण कार्य अब शुरू होने की आस जगी है। लोक निर्माण विभाग और आयुर्वेदिक विभाग अधिकारियों ने मंगलवार को इस स्थल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के डिजाइन विंग के अधिशासी अभियंता देवानंद, एसडीओ साहिल शर्मा और बड़सर उपमंडल के एसडीओ अरविंद लखनपाल ने स्थल पर संभावित निर्माण की प्राथमिक पैमाइश कर निशान लगवाए। इससे लोगों को अब इस भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की आस जगी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो यदि सब कुछ ठीक रहा तो कुछ ही दिनों में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
इस भवन की बेेसमेंट में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तीन मंजिलों में अस्पताल की ओपीडी, लैब और कमरे बनाए जाएंगे। इस निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत आएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के अतिरिक्त सचिव आयुर्वेदिक भी यहां शीघ्र आएंगे और प्रारूप को अमलीजामा पहनाएंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग डिजाइन विंग के अधिशासी अभियंता देवानंद का कहना है कि भवन के निर्माण के लिए निशान लगवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।